MOTIVATIONAL STORY IN HINDI - किसान की घडी शांति हमारे मन और मष्तिष्क को एकाग्र करती है यह एकाग्र मन:स्थिति जीवन की दिशा निर्धारित करने में सहायक है.
MOTIVATIONAL STORY IN HINDI - किसान की घडी
किसान की घडी
एक दिन की बात है. एक किसान अपने खेत के पास स्थित अनाज की कोठी में काम कर रहा था. काम के दौरान उसकी घडी खो गई. वह घडी उसके पिता द्वारा उसे उपहार में दी गई थी. इस कारण उससे उसका भावनात्मक लगाव था।
उसने वह ढूढ़ने की बहुत कोशिश की.घर का हर कोना छान मारा. लेकिन घडी नहीं मिली. हताश होकर वह कोढी से बाहर आ गया। वहाँ उसने देखा की कुछ बचे खेल रहे है.
उसने बच्चों को पास बुलाकर उन्हें अपने पिता की घडी खोजने का काम सौंपा घडी ढूढ निकलने वाले को ईनाम देने की घोषणा भी की. ईनाम के लालच में बचे तुरंत मान गए।
कोढी के अंदर जाकर बचे घडी की खोज में लग गए इधर - उधर , यहाँ -वहाँ , हर जगह खोजने पर भी घडी नहीं मिल पाई बचे थक गए और उन्होंने हर मान ली.
किसान ने अब गाड़ी मिलने की आस खो दी. बच्चो के जाने के बाद वह कोढी में उदास बैठा था।
तभी एक बच्चा वापस आया और किसान से बोला की वह एक बार फिर से घडी ढूढ़ने की कोशिश करना चाहता था. किसान ने हामी भर दी.
बच्चा कोठी के भीतर गया और कुछ ही देर बाहर आ गया. उसके हाथ में किसान की घडी थी. जब किसान ने वह घडी देखी , तो बहुत खुश हुआ. उसे आश्चर्य हुआ की जिस घडी को ढूढ़ने में सब नाकामयाब रहे.
उसे उस बच्चे ने कैसे ढूढ निकाला ?
पूछने पर बच्चे ने बताया की कोठी के भीतर जाकर वह चुपचाप एक जगह खड़ा हो गया और सुनने लगा। शांति में उसे घडी की टिक -टिक की आवाज सुनाई पड़ी और उस आवाज की दिशा में खोजने पर उसे वह घडी मिल गई.
किसान ने बच्चो को शाबासी दी और ईनाम देकर विदा किया.
MOTIVATIONAL STORY IN HINDI - किसान की घडी
READ MORE -best hindi motivational story - ईमानदारी का फल
सिख -
शांति हमारे मन और मष्तिष्क को एकाग्र करती है और यह एकाग्र मन:स्थिति जीवन की दिशा निर्धारित करने में सहायक है. इसलिए दिनभर में कुछ समय हमें अवश्य निकलना चाहिए, जब हम शांति से बैठकर मनन क्र सके. अन्यथा शोर -गुल भरी में हम उलझ कर रह जायेंगे। हम कभी न अपने मन को. बस दुनिया की भेड़ चाल में चलते चले जायेंगे जब आँख खुलेगी, तो बस पछतावा होगा की जीवन की ये दिशा हमने कैसे निर्धारित कर ली?
हम चाहते तो कुछ और थे। जबकि वास्तव में हमने तो वही किया, जो दुनिया ने कहा. अपने मन की बात सुनने का तो हमने समय ही नहीं निकाला.,
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
if you have any problem please comment me